Motorola का यह बजट स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto E7 Plus भारत आने को तैयार है। मोटोरोला इंडिया ने Moto E7 Plus का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ट्विटर पर मोटोरोला इंडिया के हैंडल से किए गए ट्वीट में Moto E7 Plus का नाम तो नहीं है लेकिन फोन की डिजाइन से पता चल रहा है कि मोटो ई7 प्लस की लॉन्चिंग की बात हो रही है। इसके अलावा कंपनी ट्वीट में nEXT का जिक्र किया है। ऐसे में पता चल रहा है कि ई सीरीज का कोई फोन लॉन्च होने वाला है। बता दें कि लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने कुछ दिन पिछले सप्ताह ही Moto E7 Plus को ब्राजील में लॉन्च किया है।
इस फोन में हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का 1.8GHz स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Moto E7 Plus का कैमरा
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।
Moto E7 Plus की बैटरी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ v5, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है।