Moto e6s Vs Vivo U10 Vs RedMi 8A: कम कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, तीन रियर कैमरे भी मिलेंगे

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी 8ए को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी 8ए को बड़ी बैटरी और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। रेडमी 8ए का कड़ा मुकाबला मोटो ई6एस और वीवो यू10 से होगा। तो आइए जानते हैं 8,000 रुपये तक की रेंज में इनमें से कौन-सा स्मार्टफोन बेस्ट है?
Moto e6s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो ई6एस की कीमत मात्र 7,999 रुपये है।
फीचर्स की बात करें तो यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई 9 और स्टॉक इंटरफेस पर काम करेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल होगा। ग्राहकों को मोटो ई6एस में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4जीबी रैम मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 3,000 एमएएच बैटरी मिलेगी, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
Vivo U10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Vivo U10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, वीवो मल्टी-टर्बो जैसे मोड्स दिए गए हैं। इस फोन में 3/4GB रैम और 32/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसमें तीन रियर कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में कंपनी ने 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन में डार्क मोड, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई जैसे फीचर्स हैं।इस फोन की शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको Vivo U10 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।
Redmi 8A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए 18W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। खास बात यह है कि रेडमी 8ए में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है।Redmi 8A की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये हैयानी इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- Amazon ने पेश किए स्मार्ट रिंग और ग्लासेज, मिलेगा एलेक्सा का सपोर्ट
- BSNL के इस प्लान में मिल रहा 500GB डाटा, साथ में हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी
- OnePlus 7T और OnePlus TV आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट
- भारत में सिर्फ 36 फीसदी लोग ही करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल, टैबलेट यूजर की संख्या सिर्फ एक प्रतिशत