OnePlus 7T और OnePlus TV आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

चीनी टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) गुरुवार को भारत में 7टी (OnePlus 7T) और टीवी (OnePlus TV) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी का लॉन्चिंग कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इससे पहले कंपनी ने वनप्लस 7 को 7 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा था। यूजर्स को आगामी 7टी स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, कैमरा और बड़ा डिसप्ले मिलेगा। वहीं, वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की डिजाइन को देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी वनप्लस टीवी भी लॉन्च करेगी। सूत्रों की मानें तो वनप्लस टीवी के दो वेरियंट्स पेश किए जाएंगे।
ग्राहक वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इसके साथ ही 7टी और टीवी के कार्यक्रम को अमेजन पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस इस फोन और टीवी को ग्राहकों के लिए अमेजन फेस्टिवल सीजन सेल में उपलब्ध करेगा। इसके अलावा यूजर्स को दोनों डिवाइस की खरीदारी पर शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं।
इस फोन को रिंग डिजाइन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही वनप्लस 7टी को एंड्रॉयड 10 का भी सपोर्ट दिया जाएगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट देगी। वहीं, इस फोन का फ्रंट वनप्लस 7 की तरह हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से ग्राहकों को इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
कंपनी इस टीवी के क्यू1 और क्यू1 प्रो वेरियंट को पेश कर सकती हैं। वहीं, दोनों वेरियंट में 55 इंच का डिस्प्ले के साथ डॉल्बी स्पीकर्स मिलेंगे। साथ ही इस टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। वहीं, कंपनी कनेक्टिविटी के लिए 50W का साउंट आउटपुट से लेकर डॉल्बी एटॉम्स जैसे फीचर्स देगी। इसके अलावा एचडीआर10 प्लस का सपोर्ट मिल सकता है।
- Shinco ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट TV, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये
- Amazfit GTR 42.6mm भारत में लॉन्च, 12 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन
- Redmi 8A भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये, 5000mAh की मिलेगी बैटरी
- Realme X2 क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन