मोटो ई5 प्लस 10 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, अमेजॉन से बिकेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Moto E5 Plus set to launch India on 10th july Will Be an Amazon Exclusive
Moto E5 Plus

    लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला का नया स्मार्टफोन मोटो ई5 प्लस भारत में आने को तैयार है। मोटोरोला का नया फोन मोटो ई5 प्लस 10 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा और एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन पर बिकेगा।

    आपको याद दिला दें कि मोटोरोला ने सबसे पहले मोटो ई5 प्लस को मोटो ई5 के साथ अप्रैल में ब्राजील में लॉन्च किया था। फोन की लॉन्चिंग को लेकर मोटोरोला ने 30 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। मोटो ई5 में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी और 6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन

    मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    मोटो ई5 में जहां 5.7 इंच की डिस्प्ले है, वहीं मोटो ई5 प्लस में 6 इंच की डिस्प्ले है। दोनों फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। मोटो ई5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है, वहीं मोटो ई5 प्लस में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों फोन में दमदार बैटरी मिलेगी। मोटो ई5 प्लस में 5000mAh की और मोटो ई5 में 4000mAh की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और मोटो ई5 प्लस में 12 मेगापिक्स का रियर कैमरा है। दोनों फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें