5000mAh की बैटरी के साथ आज भारत में लॉन्च होगा मोटो का सस्ता और दमदार फोन मोटो ई4 प्लस

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Jul 2017 09:36 AM IST
Moto E4 Plus set to launch in India today
Moto E4 Plus

    लेनोवो का अब तक बजट में सबसे शानदार स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस आज भारत में लॉन्च होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000mAh की दमदार बैटरी और एंड्रॉयड नूगट का लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 है। इस फोन की सीधी टक्कर नोकिया 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 से होगी। फोन का लाइव प्रसारण मोटोरोला के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी।

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज होगी। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलेगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन की कीमत 11,600 रुपये हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें