10,499 रुपये की कीमत में Moto E32 लॉन्च, 50MP कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स
Moto E32 में 6.5 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए बजट फोन Moto E32 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत से पहले यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया था। Moto E32 को MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
Moto E32 को इको ब्लैक और आर्कटिक ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। Moto E32 को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Google Pixel Watch: शानदार डिस्प्ले और मल्टिपल हेल्थ फीचर्स के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत
Moto E32 में 6.5 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। Moto E32 की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Pixel 7 Series: गूगल का फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर तक जानें पूरी डिटेल