Pixel 7 Series: गूगल का फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर तक जानें पूरी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 08:03 PM IST
सार

Google Pixel 7 Series के दोनों स्मार्टफोन को Tensor T2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और Pixel 7 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Google Pixel 7 Series Launched in india Pixel 7, Pixel 7 Pro Price Features Specs In Hindi
Google Pixel 7 Series - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने 6 अक्तूबर यानी आज अपने इस साल के सबसे इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। गूगल ने पिक्सल 7 सीरीज के साथ Pixel Watch और Pixel Tablet को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इन प्रोडक्ट की लॉन्चिंग न्यूयॉर्क से मेड बाय गूगल इवेंट में की है। दोनों स्मार्टफोन को Tensor T2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और Pixel 7 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

    Google Pixel 7 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये और Pixel 7 Pro की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। Google Pixel 7 को स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर में पेश किया गया है। वहीं Pixel 7 Pro हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्शन में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स को 13 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी स्पेशल ऑफर्स के तौर पर Pixel 7 पर 6,000 रुपये और Pixel 7 Pro पर 8,500 रुपये का कैशबैक भी देने वाली है।

    विज्ञापन

    Google Pixel 7 Pro को जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (3,120 x 1,440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्मार्टफोन में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। Pixel 7 Pro में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Pixel 7 Pro के साथ VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, अब तक कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा कि नहीं। Google Pixel 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है। प्राइमरी कैमरे के साथ 2X जूम मिलता है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मिलता है और तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। टेलीफोटो लैंस के साथ 30x सुपर रिजॉल्यूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Google Pixel 7 Pro के साथ सिनेमैटिक वीडियो भी शूट किया जा सकता है।

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, और USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और इसमें बैटरी सेवर मोड के साथ 72 घंटे तक का बैकअप मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें