Moto E13: 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ मोटो का नया स्मार्टफोन, 64GB स्टोरेज के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी
Moto E13 में 5000 एमएएच की बैटरी और 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
Motorola ने बुधवार को भारत में एंट्री लेवल Moto E13 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
मोटो के नए फोन को ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट से खरीदा जा सकता है। मौजूदा और नए जियो ग्राहकों को फोन की खरीद पर 700 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
यहभी पढ़ें: OnePlus Cloud 11: वनप्लस ने एक साथ लॉन्च किए पांच डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट तक, जानें फीचर्स और कीमत
Moto E13 में डुअल नैनोसिम का सपोर्ट और एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और माली-G57 MP1 जीपीयू के साथ 4 जीबी तक LPDDR4x रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।