OnePlus Cloud 11: वनप्लस ने एक साथ लॉन्च किए पांच डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट तक, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 08 Feb 2023 10:28 AM IST
सार

OnePlus Cloud 11: वनप्लस ने क्लाउड 11 इवेंट में OnePlus 11 5G, OnePlus 11R, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q 2 Pro को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
OnePlus 11 5G 11R Buds Pro 2 Pad and OnePlus TV Pro launched in india at cloud 11
OnePlus Cloud 11 - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस (Oneplus) ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट क्लाउड 11 (Cloud 11) में एक साथ पांच डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने OnePlus 11 5G, OnePlus 11R, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q 2 Pro को लॉन्च किया है। वनप्लस 11 5जी को 16GB रैम और सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। वनप्लस ने अपने पहले टैब को 11.61 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इसके साथ 9510mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं कंपनी ने अपनी नई ईयरबड्स के साथ 39 घंटे बैटरी लाइफ और बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस का दावा किया है। चलिए जानते हैं इन डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में...

    OnePlus 11 5G
    OnePlus 11 5G - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus 11 5G

    वनप्लस 11 5जी को 16 जीबी रैम और सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है। OnePlus 11 5G को एंड्रॉयड 13 के साथ कलरओएस 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में Hasselblad की ब्रांडिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

    OnePlus Buds Pro 2
    OnePlus Buds Pro 2 - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Buds Pro 2

    वनप्लस बड्स प्रो 2 को 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसे 14 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। अपने ऑडियो फीचर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसके साथ बेस्ट ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा। यूजर के सिर की मूवमेंट के हिसाब से ऑडियो क्वॉलिटी भी बदलेगी। OnePlus Buds Pro 2 में इंटरनलमेजरमेंट यूनिट (IMU) सेंसर है जो कि थर्ड पार्टी एप को भी सपोर्ट करेगा।

    बड्स में 11mm का वूफर है और 6mm का ट्वीटर मेलोडीबूस्ट डुअल ड्राइवर है जिसे Dynaudio की साझेदारी में तैयार किया गया है। बड्स के साथ ऑटोमैटिक न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IP55 की रेटिंग मिली है। कंपनी के अनुसार, इसके माइक्रोफोन के साथ AI का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें