Microsoft Surface सीरीज के दो लैपटॉप भारत में लॉन्च, मिलेगा 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Nov 2022 01:11 PM IST
सार

Microsoft Surface Pro 9 की शुरुआती कीमत 1,05,999 रुपये है। इस कीमत में Intel Core 12th Gen i5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस लैपटॉप के 32 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,69,999 रुपये है।

विज्ञापन
Microsoft Surface Pro 9 and Surface Laptop 5 launched in India With Up to 12th Gen Intel Core i7 Processors
Microsoft Surface Pro 9 - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस सीरीज के दो लैपटॉप भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Microsoft Surface Laptop 5 और Surface Pro 9 शामिल हैं। इन दोनों लैपटॉप की बिक्री इस महीने के अंत से शुरू होगी। Microsoft Surface Pro 9 और Surface Laptop 5 में12th जेन इंटेल Core i5 और i7 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों लैपटॉप को पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।

    Microsoft Surface Pro 9, Surface Laptop 5 की कीमत

    Microsoft Surface Pro 9 की शुरुआती कीमत 1,05,999 रुपये है। इस कीमत में Intel Core 12th Gen i5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस लैपटॉप के 32 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,69,999 रुपये है। Microsoft Surface Laptop 5 की शुरुआती कीमत 1,07,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Microsoft Surface Laptop 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    Microsoft Surface Laptop 5
    Microsoft Surface Laptop 5 - फोटो : Microsoft

    Microsoft Surface Laptop 5 दो डिस्प्ले साइज 13.5 इंच और 15 इंच वेरियंट में आता है। लैपटॉप के साथ एल्युमीनियम केसिंग मिलती है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन आईक्यू और 10 प्वाइंट मल्टी-टच सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। लैपटॉप में 12वीं जनरेशन के साथ Intel Core i5-1235U और Core i7-1255U प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। Microsoft Surface Laptop 5 के साथ 32 जीबी तक LPDDR5x रैम के साथ 1टीबी तक की SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Microsoft Surface Laptop 5 के अन्य फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप में 720P एचडी कैमरा, डुअल फार-फील्ड स्टूडियो माइक्रोफोन्स, डॉल्बी एटमॉस 4 और फर्मवेयर TPM 2.0 सिक्योरिटी प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसके 13.5 इंच वाले वेरियंट में 18 घंटे और 15 इंच वेरियंट में 17 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए एक USB-C थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक USB टाइप-C पोर्ट, एक USB टाइप-A पोर्ट और 3.5MM ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।

    नए Surface Pro 9 लैपटॉप में हाईग्रेड एल्यूमीनियम केस है। इसके अलावा इसमें सिग्नेचर कीबोर्ड भी है। इसमें एज-टू-एज 13 इंच की पिक्सलसेंस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। लैपटॉप में HD कैमरा के साथ ओमनीसोनिक स्पीकर और Microsoft कस्टम G6 चिप मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Thunderbolt 4 के साथ 4K डिस्प्ले और eGPU है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें