उपलब्धि: मोटापे को रोकने में मदद कर सकती है गैलेक्सी वॉच, रिसर्च में हुआ खुलासा
बॉडी कंपोजिशन को लेकर लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी, पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च केंद्र और हवाई कैंसर केंद्र विश्वविद्यालय ने शोध किया है। इस रिसर्च रिपोर्ट को अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल में प्रकाशित किया गया है।

विस्तार
सैमसंग ने हाल ही में अपनी स्मार्टवॉच Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro को पेश किया है। इन दोनों वॉच में सैमसंग ने बॉडी कंपोजिशन फीचर मिलता है। यह फीचर बॉडी फैट से लेकर BMI, फैट मास, बॉडी मशल्स आदि के बारे में जानकारी देता है, हालांकि यह फीचर गैलेक्सी वॉच 4 में भी है।
अब इसी फीचर को लेकर लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी, पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च केंद्र और हवाई कैंसर केंद्र विश्वविद्यालय ने शोध किया है। इस रिसर्च रिपोर्ट को अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल में प्रकाशित किया गया है।
इस रिपोर्ट से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी वॉच मोटापे को रोकने या कम करने में मददगार साबित हो सकती है। शोध के दौरान गैलेक्सी वॉच की बॉडी कंपोजिशन रिपोर्ट सटीक साबित हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटापे को रोकने या कम करने में स्मार्टवॉच जैसे वियरेबल काफी हद तक मदद कर सकते हैं। इस अध्ययन में गैलेक्सी वॉच 4 द्वारा लिए गए बॉडी कंपोजिशन को शामिल किया गया था। गैलेक्सी वॉच के बायोइलेक्ट्रिकल इंपिडेंस एनालिसिस (बीआईए) 97-98% तक सही था।
बता दें कि Samsung Galaxy Watch 5 Pro की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Galaxy Watch 5 Pro के साथ सफायर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है जो कि इस वक्त का सबसे मजबूत ग्लास है। Galaxy Watch 5 Pro की बॉडी टाइनटेनियम की है। Galaxy Watch 5 Pro (45mm) के ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 44,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 49,999 रुपये है।