जुलाई में लॉन्च हो सकता है Microsoft का डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन, किसी भी एंगल से फोल्ड कर सकेंगे स्क्रीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jun 2020 12:33 PM IST
सार

सरफेस डुओ में खलेगी वायरलेस चार्जिंग की कमीमिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसरफोन में रहेगा सिर्फ सिंगल कैमरा सेटअप

विज्ञापन
Microsoft Surface Duo dual-screen phone likely to launch in July, know specifications
Surface Duo file - फोटो : Twitter

    विस्तार

    यदि आपको भी माइक्रोसॉफ्ट के फोल्डेबल फोन का इंतजार है तो आपके लिए बड़ी खबर है। खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट जुलाई में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन सरफेस डुओ लॉन्च करने वाला है, हालांकि कंपनी की ओर से किसी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि नए सरफेस डुओ फोल्डेबल फोन में कई सारे नए फीचर्स दिए जाएंगे।

    विंडोज सेंट्रल जैक बॉडेन के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 की टक्कर माइक्रोसॉफ्ट अगले महीने फोल्डेबल फोन सरफेस डुओ बाजार में पेश कर सकता है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ की लॉन्चिंग पहले पांच अगस्त 2020 को तय की गई थी, लेकिन अब कंपनी की प्लानिंग फोन को जल्द-से-जल्द बाजार में उतारने की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Vivo V19 Neo चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

    फीचर्स की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट ने नए फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन अभी तक सामने आई लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफेस डुओ में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी/256 जीबी की स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट डुओ में 11 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेटअप मिल सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस फोन में एक ही कैमरा होगा जिसका इस्तेमाल रियर और फ्रंट दोनों के तौर पर होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 5.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1800x1350 पिक्सल होगा। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 401पीपीआई होगी। फोन की डिस्प्ले को किसी भी एंगल से फोल्ड करने की सुविधा होगी। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 10 मिलेगा। इस फोन को 3460mAh की बैटरी और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें