Microsoft ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Surface Duo को किया पेश, किताब की तरह मुड़ेगा डिस्प्ले

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 03 Oct 2019 11:58 AM IST
Microsoft Showcase Surface Duo Foldable Smartphone On Globle Level Know About It
Surface Duo - फोटो : Twitter

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने ग्लोबल लेवल पर फोल्डेल फोन Surface Duo को पेश किया है। कंपनी ने बुधवार को इस फोन से पर्दा उठाया है, लेकिन आम ग्राहकों के लिए इसकी सेल शुरू नहीं हुई है। इसके साथ ही इस फोन को 5.6 इंच के दो डिस्प्ले मिले हैं, जो बीच में से किताब की तरह मुड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं साझा की है।

    कंपनी ने ट्विट करते हुए जानकारी दी है कि हम आने वाले साल में सरफेस सीरीज के तहत फोल्ड होने वाले टैबलेट को Surface Neo के नाम से लॉन्च करेंगे। इस टैबलेट में 9 इंच की दो स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा हम 5 अन्य मुड़ने वाले प्रोडक्ट्स को भी स्मार्टफोन बाजार में उतारेंगे।

    सैमसंग, शाओमी और गूगल जैसी कंपनियों के डिवाइस की तुलना में माइक्रोसॉफ्ट के फोन पिछड़ रहे थे। साथ ही कंपनी बहुत नुकसान हो रहा था। इस वजह से कंपनी ने विंडो फोन को बनाना बंद कर दिया था। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया के साथ मिलकर इस सेगमेंट पर 7 बिलियन डॉलर खर्च किए थे।

    स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने गूगल की मदद ली है। कंपनी यूजर्स को अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। इस साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल प्रोसेसर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें