Microsoft ने OpenAI के साथ मिलकर बनाया एआई आधारित सुपरकंप्यूटर, ChatGPT जैसे चैटबॉट को देगा ट्रेनिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 15 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

Microsoft का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर (AI supercomputer) को बनाने के लिए Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर कई हजार Nvidia A100 ग्राफिक्स चिपसेट को एक साथ जोड़ा गया है।

Microsoft building AI based supercomputer with OpenAI will train chatbots like ChatGPT
माइक्रोसॉफ्ट AI सुपरकंप्यूटर - फोटो : iStock

    विस्तार

    एआई चैटबॉट ChatGPT की सफलता के बाद टेक कंपनियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की जंग तेज हो गई है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने एआई आधारित सर्च इंजन बिंग पेश किया था अब कंपनी ने नए एआई आधारित सुपर कंप्यूटर बनाया है। इस सुपर कंप्यूटर को चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के साथ मिलकर बनाया गया है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने चार पहले ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।

    माइक्रोसॉफ्ट, गूगल को टक्कर देने के लिए काफी पहले से एआई पर बड़ा दांव लगा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने 2019 में ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर ( यानी लगभग 8 हजार करोड़ रुपये) का निवेश किया है। नए सुपर कंप्यूटर को भी ओपनएआई की मदद से ही बनाया गया है।

    माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई एक और मॉडर्न सुपर कंप्यूटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे पावरफुल क्लाउड सेटअप से लैस किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस सुपर कंप्यूटर की मदद से चैटजीपीटी जैसे लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल को बेहतर बनाने में काफी मदद मिल सकेगी।

    माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर को बनाने के लिए Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर कई हजार Nvidia A100 ग्राफिक्स चिपसेट को एक साथ जोड़ा गया है। इसकी मदद से ओपनएआई को तेजी से शक्तिशाली मॉडल को प्रशिक्षित किया जा सकेगा वहीं इसके चैटजीपीटी और बिंग जैसे टूल की एआई क्षमताओं को अनलॉक करने में भी मदद मिलेगी। यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सुपर कंप्यूटर की मदद से एआई मॉडल और टूल को और तेजी से विकसित किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...