Micromax लॉन्च करेगी बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2017 01:32 PM IST
Micromax to launch Cheap 4G VoLTE feature phone
माइक्रोमैक्स

    जियो की लॉन्चिंग के बाद से जिस तरह चाइनीज कंपनियां भारतीय बाजार का फायदा उठा रही है इससे घरेलू कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चाइनीज कंपनियों के भारत में एंट्री से सबसे ज्यादा नुकसान झेलनी वाली माइक्रोमैक्स अब सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स जियो के आने के बाद 4जी फोन के मांग का फायदा उठाने के लिए मार्च-अप्रैल तक सस्ता 4 जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। फोन की कीमत 2,500 रुपये से लेकर 3,500 रुपये के बीच होगी। वहीं कंपनी 2,500 रुपये में 4जी फीचर फोन भी लाने वाली है। इन स्मार्टफोन में डिजिटल पेमेंट फीचर पहले से इनबिल्ट होगा। फोन के नाम भारत-वन, भारत-टू होंगे।

    जियो से सीधी टक्कर

    माइक्रोमैक्स की सीधी टक्कर जियो से होने वाली है क्योंकि जियो पहले ही 3,000 रुपये में 4जी फोन लॉन्च कर चुका है और अब 999 रुपये से 1,500 रुपये के बीच स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वैसे यहां गौर करने वाली बात ये है कि माइक्रोमैक्स के फोन में जहां एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होगा वहीं जियो के फोन एंड्रॉयड होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें