Micromax IN 2b की भारत में पहली सेल आज, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये
Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है

विस्तार
घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल ही में Micromax In 2b को भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च Micromax In 1b का अपग्रेडेड वर्जन है। Micromax In 2b के लिए कंपनी नो हैंग फोन स्लोगल का इस्तेमाल कर रही है। माइक्रोमैक्स के इस फोन की आज यानी 6 अगस्त को पहली सेल है। Micromax In 2b को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Micromax In 2b में 6.52 इंच की HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें Unisoc T610 प्रोसेसर है। फोन में बैक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Micromax In 2b की कीमत
Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की साइट से होगी।
Micromax In 2b की स्पेसिफिकेशन
Micromax In 2b में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 तक बढ़ाया जा सकेगा।
Micromax In 2b का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल है। कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी, मोशन फोटो जैसे मोड्स हैं। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Micromax In 2b की बैटरी
माइक्रोमैक्स के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 160 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 15 घंटे का दावा किया गया है। फोन में डुअल VoWiFi, डुअल VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ v5 और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही फेस आईडी का भी सपोर्ट है।
- Soundcore R100 प्रीमियम ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, BassUp टेक्नोलॉजी से है लैस
- Lava 5G Smartphone: 5G स्मार्टफोन की रेस में अब घरेलू कंपनियां, 20 हजार की रेंज में Lava लॉन्च कर सकता है 5जी फोन
- एयरटेल ऑफिस इंटरनेट सर्विस हुई लॉन्च, Google क्लाउड और Cisco से हुई साझेदारी
- Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच का 4K टीवी, कीमत 36999 रुपये