माइक्रोमैक्स कैनवास 2 की सेल आज, साथ में एयरटेल का 365GB डाटा फ्री

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Micromax Canvas 2 (2017) Goes to sale today with1 Year Free Airtel Internet
micromax canvas 2

    माइक्रोमैक्स कैनवास 2 की सेल बुधवार आज से भारत में शरू हो रही है। फोन की बिक्री देश भर के रिटेल स्टोर पर होगी। बता दें कि यह फोन माइक्रोमैक्स के पहले कैनवास 2 का अपडेटेड वर्जन है। इस फोन एयरटेल की साझेदारी हुई है जिसके तहत इस फोन के यूजर्स को 1 साल तक फ्री 4जी इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का मजा मिलेगा।

    माइक्रैक्स कैनवास के साथ क्या है एयरटेल का ऑफर ?

    एयरटेल
    एयरटेल

    इस ऑफर में एयरटेल किसी भी ऑपरेटर पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस स्मार्टफोन के साथ आपको एयरटेल का 4जी प्री-बंडल्ड सिम दिया जाएगा। बता दें कि इस ऑफर में यूजर को रोजाना एक जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यूजर एक दिन में इससे ज्यादा फ्री डाटा का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

    विज्ञापन

    माइक्रोमैक्स कैनवास की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    micromax canvas 2
    micromax canvas 2

    माइक्रोमैक्स कैनवस 2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की सबसे खास बात है गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन। इस रेंज में यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन 3जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबीट तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैनवस 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक साल का रिप्लेसमेंट भी दे रही है। अगर फोन की स्क्रीन किसी तरह से खराब हो जाए या टूट जाती है, तो कंपनी इसे बिना किसी अन्य शुल्क के बदल देगी। इस स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें