Mi TV 5X: 43, 50 और 55 इंच के स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 31,999 रुपये
Mi TV 5X 43 इंच की कीमत 31,999 रुपये, Mi TV 5X 50 इंच की कीमत 41,999 रुपये और Mi TV 5X 50 इंच की कीमत 47,999 रुपये है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

विस्तार
Mi India इंडिया ने अपने स्मार्ट लिविंग इवेंट 2021 में Mi TV 5X सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Mi TV 5X के साथ नई डिजाइन पेश की गई है। Mi TV 5X भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय Mi TV 4X सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। Mi TV 5X सीरीज को तीन साइज 43, 50 और 55 इंच में पेश किया गया है। तीनों टीवी के साथ प्रीमियम मेटल फ्रेम है और बेजललेस डिजाइन है। तीनों टीवी को एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया गया है और तीनों के साथ इनबिल्ट क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है।
Mi TV 5X सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Mi TV 5X सीरीज के तीनों टीवी की बिक्री सात सितंबर से Mi.com, फ्लिपकार्ट, एमआई होम, एमआई स्टूडियो और क्रोमा से होगी। Mi TV 5X 43 इंच की कीमत 31,999 रुपये, Mi TV 5X 50 इंच की कीमत 41,999 रुपये और Mi TV 5X 50 इंच की कीमत 47,999 रुपये है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Mi TV 5X के फीचर्स
Mi TV 5X में बेहतर शार्पनेस के लिए विविद पिक्चर इंजन 2 है। इसके अलावा इस टीवी में फोटोइलेक्ट्रिक सेंसर है जो कि एडेप्टिव ब्राइटनेस के लिए है। यह फीचर आपके घर की रौशनी के हिसाब से डिस्प्ले की ब्राइटनेस को कम और अधिक करता है। Mi TV 5X का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96.6 है। सभी टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। इसके अलावा सभी में Dolby विजन, हाईब्रिड लॉग गामा, HDR 10 और HDR 10+ का सपोर्ट है। सभी टीवी में 40W का स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।
Mi TV 5X नई जेनरेशन PatchWall 4 के साथ आता है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। शाओमी ने इस टीवी सीरीज के लिए IMDb के साथ साझेदारी की है। PatchWall 4 के साथ 75 लाइवव चैनल का सपोर्ट फ्री में मिलेगा। टीवी में किड्स मोड और सेफ सर्च भी है। टीवी के साथ गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ गेमिंग के लिए ऑटो लो लैटेसी मोड है।