Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन भारत में लॉन्च, मिलेगी बेजललेस डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jun 2021 03:11 PM IST
सार

Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की बिक्री फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi Studio और Mi रिटेल स्टोर से 2 जून से शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने कहा है कि टीवी की बिक्री राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक होगी।

विज्ञापन
Mi TV 4A 40 Horizon Edition launched in India With Bezel Less Design and 20W Speakers
Mi TV 4A 40 Horizon - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी ने अपनी एमआई टीवी सीरीज के तहत Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है जो 2019 में लॉन्च हुए Mi TV 4A 40 का अपग्रेडेड वर्जन है। Mi TV 4A 40 Horizon में बेजललेस डिजाइन है। इस टीवी का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.7 फीसदी है। डिजाइन के अलावा यह टीवी पहले वाले मॉडल जैसा ही है। नए टीवी में प्री-लोलेड कंपनी का PatchWall इंटरफेस मिलेगा इस इंटरफेस के साथ यूनिवर्सल सर्च, किड्स मोड और सेलिब्रिटी वॉचलिस्ट आदि मिलेंगे।

    Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की कीमत

    Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की बिक्री फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi Studio और Mi रिटेल स्टोर से 2 जून से शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने कहा है कि टीवी की बिक्री राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक होगी। लॉन्चिंग ऑफर की बात करें तो Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन के साथ HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

    विज्ञापन

    Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    The Mi TV 4A 40 Horizon एडिशन में एंड्रॉयड TV 9.0 दिया गया है जिसके साथ PatchWall का नया वर्जन भी दिया गया है। इस टीवी की स्क्रीन साइज 40 इंच की है जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी 1920x1080 पिक्सल है। टीवी का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। टीवी के साथ शाओमी की विविड पिक्चर इंजन (VPE) टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। टीवी के साथ 10W के दो स्पीकर हैं यानी कुल 20W का स्टीरियो स्पीकर मिलेगा जिसके साथ DTS-HD का सपोर्ट भी होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi TV 4A 40 Horizon में Amlogic Cortex-A53 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-450 GPU, 1GB DDR रैम और 8GB की eMMC स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, दो USB 2.0 पोर्ट, तीन HDMI पोर्ट, एक इथरनेट S/PDIF और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    Mi TV 4A 40 Horizon के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। दावा है कि यह टीवी महज 5 सेकेंड में ऑन हो जाएगी। इसके लिए इसमें प्रीलोडेड Mi Quick Wake फीचर है। टीवी के साथ Mi स्मार्ट होम डिवाइस को भी कंट्रोल किया जा सकेगा। टीवी का कुल वजन 5.48 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें