14 दिन की बैटरी लाइफ और SpO2 के साथ Mi Smart Band 6 भारत में लॉन्च
Mi Smart Band 6 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 30 अगस्त से अमेजन, एमआई के ऑनलाइन स्टोर और एमआई होम से होगी। बैंड ब्लैक कलर में मिलेगा, हालांकि आप अलग से अलग-अलग रंगों के स्ट्रैप खरीद सकते हैं।

विस्तार
शाओमी इंडिया भारत में अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट Smarter Living 2022 में Mi Smart Band 6 को लॉन्च कर दिया है। नया फिटनेस बैंड पिछले साल लॉन्च हुए Mi Smart Band 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। Mi Smart Band 6 में पहले के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले है जो कि एमोलेड है। डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है। Mi Smart Band 6 में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है।
Mi Smart Band 6 की कीमत
Mi Smart Band 6 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 30 अगस्त से अमेजन, एमआई के ऑनलाइन स्टोर और एमआई होम से होगी। बैंड ब्लैक कलर में मिलेगा, हालांकि आप अलग से अलग-अलग रंगों के स्ट्रैप खरीद सकते हैं। यदि आपके पास कोई पुराना Mi Band हैं तो आपको Mi Smart Band 6 के साथ 500 रुपये की छूट मिलेगी।
Mi Smart Band 6 के फीचर्स
Mi Smart Band 6 में 1.56 इंच की फुल स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। बैंड के साथ 80 कस्टमाइजेबल फेसेज मिलेंगे। इसमें 30 फिटनेस ट्रैकर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर सेंसर है और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है।
Mi Smart Band 6 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक डॉक मिलेगा और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 (BLE) है।