Mi QLED TV 4K की पहली सेल आज, जानें सबसे किफायती QLED टीवी के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Dec 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Mi QLED TV 4K sale today in India price offers and specifications
Mi QLED 4K TV - फोटो : Amar Ujala

    शाओमी ने वनप्लस और सैमसंग को कड़ी टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में पिछले सप्ताह ही अपने नए स्मार्ट टीवी Mi QLED TV 4K को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी में 55 इंच की QLED अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। Mi QLED TV 4K (फर्स्ट इंप्रेशन) एक एंड्रॉयड टीवी है जिसके साथ शाओमी के पैचवॉल का सपोर्ट मिलता है। Mi QLED TV 4K भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का पहला प्रीमियम QLED टीवी है। यह सिर्फ एक ही साइज यानी 55 इंच में मिलेगा।

    भारत में शाओमी के इस पहले QLED 4K टीवी की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। भारत में यह शाओमी का सबसे महंगा टीवी भी है। फिलहाल इस टीवी को 55 इंच की साइज में खरीदा जा सकता है। QLED TV की रेंज में Mi QLED TV 4K का मुकबला OnePlus और TCL के टीवी से है जिनकी कीमतें 60,000 रुपये के करीब हैं। Mi QLED TV 4K की बिक्री आज यानी 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम, तमाम रिटेल स्टोर और एमआई स्टोर्स से होगी।

    विज्ञापन

    Mi QLED TV 4K में 55 इंच की अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इस टीवी में HDR कई फॉर्मेट जैसे HLG, HDR10, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। ऐसे में यह भारत में मौजूद एंड्रॉयड 10 के साथ पहला टीवी बन गया है। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi QLED TV 4K में मीडियाटेक का MT9611 क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में 30 वॉट का स्पीकर है जिसमें छह स्पीकर हैं और दो ट्वीटर्स हैं। टीवी में क्विक वेक फीचर्स भी है।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5 दिया गया है। शाओमी के अन्य टीवी की तरह इसमें भी PatchWall लॉन्च दिया गया है जिसका मौजूदा वर्जन PatchWall 3.5 है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए अलग से बटन दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें