एमआई इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर भारत में लॉन्च, कार के टायर में महज छह मिनट में भर सकेंगे हवा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Jul 2020 03:11 PM IST
Mi Portable Electric Air Compressor Launched in India At Rs 2,299
Mi Portable Electric Air Compressor - फोटो : mi.com

    Xiaomi ने आखिरकार भारत में अपना डिजिटल टायर इनफ्लेटर लॉन्च कर ही दिया है। कंपनी ने इसे Mi Portable Electric Air Compressor नाम दिया है। एमआई के इस इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर में एक बैटरी है जिसे चार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर को पावरबैंक से भी चार्ज किया जा सकता है। शाओमी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर महज छह मिनट में कार के टायर को हवा से फुल कर सकता है, जबकि साइकिल में हवा भरने में तीन मिनट का वक्त लगेगा। इसमें टायर प्रेशर चेक करने के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले भी है।

    एमआई इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर की कीमत

    शाओमी के इस इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,299 रुपये है। इसकी बिक्री 10 अगस्त से होगी। क्राउडफंडिंग कैंपेन खत्म होने के बाद इसकी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी।

    एमआई इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर के फीचर्स

    इसमें 18,650mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस कंप्रेशर से पांच कार के टायर या आठ साइकिल के टायर में हवा भरी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए किसी चार्जर की जरूरत नहीं है। आप इसे एक माइक्रो यूएसबी चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। इसमें प्रेशर कंट्रोल सिस्टम भी जिसकी मदद से आप फुटबॉल या बास्केटबॉल में हवा भर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें