Mi Notebook 14 का ई-लर्निंग एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 34,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Mi Notebook 14 e Learning Edition launched in India With 10th-Gen Intel Core i3 Processor
Mi Notebook 14 e Learning Edition - फोटो : AMAR UJALA

    शाओमी ने अपने एमआई नोटबुक का नया एडिशन ई-लर्निंग भारत में लॉन्च कर दिया है। नए वेरियंट में स्टोरेज, प्रोसेसर, जीपीयू आदि को लेकर कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा Mi Notebook 14 के ई-लर्निंग एडिशन को बजट में लैपटॉप की तलाश करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन में इंटेल आई3 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट है। इसके अलावा इस लैपटॉप में एचडी वेबकैम भी दिया गया है।

    Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की कीमत

    Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि इस लैपटॉप के रेगुलर एडिशन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। नए लैपटॉप को अमेजन, एमआई के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    Mi Notebook 14 में विंडोज 10 होम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10वें जेनरेशन का इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, इंटेल UHD ग्राफिक्स 620 GPU, 8 जीबी DDR4 रैम और 256 जीबी SATA 3 SSD स्टोरेज मिलेगी। लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें एचडी वेबकैम और 3220mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक USB 2.0, एक HDMI, और एक कॉम्बो ऑडियो जैक है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाई-फाई के साथ दो 2W के स्पीकर हैं जिनके साथ DTS ऑडियो का सपोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें