MevoFit ने भारत में लॉन्च किया स्टाइलिश ब्लूटूथ इयरबड्स Atom Play X100

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 02 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
MevoFit Launches Wireless Bluetooth Earbuds Atom Play X100 for an elevated Music Experience
MevoFit Atom Play X100 - फोटो : amar ujala

    MevoFit ने भारतीय ऑडियो बाजार में अपना स्टाइलिश और डिजाइन ब्लूटूथ वायरलेस इयरबड्स Atom Play X100 पेश किया है। कंपनी ने अपने इस इयरबड्स को लेकर शानदार ऑडियो क्वालिटी, दमदार बैटरी लाइफ और स्टेबल कनेक्टिविटी का दावा किया है।

    MevoFit Atom Play X100 की स्पेसिफिकेशन

    मेवोफिट के इस वायरलेस इयरबड्स में एचडी साउंड मिलेगा। कंपनी ने इसमें 360एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर 8 घंटे के प्ले-टाइम का और 120 घंटे का बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इयरबड्स में टच का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    MevoFit ने भारत में लॉन्च किया स्टाइलिश ब्लूटूथ इयरबड्स Atom Play X100

    मेवोफिट के इस इयरबड्स को IPX4 की रेटिंग मिली है। ऐसे में पानी के हल्के छीटों से यह खराब नहीं होगा। यह इयरबड्स सैमसंग, शाओमी, एपल, मोटोरोला, लेनोवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स की डिवाइस को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 3,900 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें