Smart Glasses: मेटा ने एथलीट्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल स्मार्ट चश्मा, नाम है Oakley, जानें फीचर्स
Oakley Meta HSTN:
IPX4 रेटिंग के साथ यह चश्मा पसीना, हल्की बारिश या छींटों से नहीं घबराता। फुल चार्ज पर 8 घंटे तक की बैटरी और 20 मिनट की क्विक चार्जिंग से 50% बैटरी मिल जाती है। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस 48 घंटे तक की अतिरिक्त बैटरी सपोर्ट देता है।

विस्तार
Meta ने Oakley के साथ साझेदारी में एक नई पीढ़ी के परफॉर्मेंस वाले AI स्मार्ट ग्लासेस Oakley Meta HSTN को पेश किया है। ये खासतौर पर एथलीट्स और खेल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। Oakley की स्टाइलिश डिजाइन और Meta की हाईटेक तकनीक का मेल इन चश्मों को बेहद खास बनाता है।

लिमिटेड एडिशन Oakley Meta HSTN की प्री-ऑर्डर बुकिंग 11 जुलाई से शुरू होगी, जिसकी कीमत $499 (लगभग ₹43,200) होगी। इसके बाद समर सीजन में एक और वेरिएंट लॉन्च होगा जिसकी कीमत $399 (लगभग ₹34,600) से शुरू होगी। पहले चरण में ये चश्मे अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, आयरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया में मिलेंगे। भारत, मैक्सिको और UAE में इनकी उपलब्धता साल के अंत तक सुनिश्चित की जाएगी।