Aria Gen 2: Meta ने लॉन्च किया नया स्मार्ट ग्लास, नए सेंसर के साथ मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ
यह डिवाइस मशीन परसेप्शन, कॉन्टेक्स्चुअल AI और रोबोटिक्स से जुड़े मुद्दों का समाधान करने में मदद करेगा। Meta ने BMW, Carnegie Mellon, IIIT हैदराबाद और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी की है। कंपनी नई रिसर्च पार्टनरशिप भी जोड़ रही है।

विस्तार
टेक दिग्गज Meta ने अपने नए Aria Gen 2 स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है। यह रिसर्च-फोकस्ड डिवाइस Project Aria का अगला वर्जन है, जिसे पहली बार 2020 में पेश किया गया था। AI और मशीन लर्निंग (ML) पर आधारित यह दूसरी पीढ़ी के स्मार्ट ग्लास कई अपग्रेड के साथ आए हैं। Meta ने इनकी बैटरी लाइफ को भी पहले से बेहतर बनाया है।
Meta ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस नए डिवाइस की घोषणा की। Aria Gen 2 को आम उपभोक्ताओं के लिए नहीं, बल्कि शोधकर्ताओं और Meta के पार्टनर्स के लिए विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नई तकनीकों को विकसित करना और मशीन परसेप्शन से जुड़ी रिसर्च को आगे बढ़ाना है।
यह डिवाइस मशीन परसेप्शन, कॉन्टेक्स्चुअल AI और रोबोटिक्स से जुड़े मुद्दों का समाधान करने में मदद करेगा। Meta ने BMW, Carnegie Mellon, IIIT हैदराबाद और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी की है। कंपनी नई रिसर्च पार्टनरशिप भी जोड़ रही है।
पहली पीढ़ी (Project Aria) में डिस्प्ले था, जिसे इस बार हटा दिया गया है।नया Aria Gen 2 सिर्फ 75 ग्राम वज़नी है और इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है।Meta Aria Gen 2 के नए अपग्रेड और फीचर्स
Meta ने इस डिवाइस में कई सेंसर अपग्रेड किए हैं और कुछ नए सेंसर जोड़े हैं:
RGB कैमरा6DOF SLAM कैमराआई-ट्रैकिंग कैमरास्पेशल माइक्रोफोनइंटरशियल मेजरमेंट यूनिट (IMU)बैरोमीटर और मैग्नेटोमीटरग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS)
- AI Tool: Tencent ने लॉन्च किया नया एआई टूल, कहा- DeepSeek-R1 से भी है फास्ट
- GPT-4.5: OpenAI ने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा एआई मॉडल, जानें क्या है खास
- iPhone 16e: नए और सस्ते आईफोन में सबसे महंगे आईफोन से भी बड़ी बैटरी, जानें कैपेसिटी
- Google Translate App: गूगल के ट्रांसलेट एप में भी मिलेगा एआई का सपोर्ट, अनुवाद को कर सकेंगे एडिट