Meizu लांच करने वाली है नोट 9, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Jan 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Meizu to Launch Note 9 with Snapdragon 6150 and 48 MP camera, CEO confirms
Meizu Note 9

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu ने हाल ही में भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लांच किए थे, वहीं अब कंपनी नए साल में नए धमाके को तैयार है। Meizu अब 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में जिसका नाम Meizu Note 9 होगा। इसकी जानकारी खुद कंपनी के सीईओ Jack Wong ने दी है।

    रिपोर्ट के मुताबिक मीजू नोट 9 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 6150 प्रोसेसर होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। इसके अलावा फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। खास बात यह है कि नॉच में ही सेल्फी कैमरा मिलेगा। हालांकि 6150 प्रोसेसर को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह तय है कि इसमें 600 सीरीज का भी प्रोसेसर होगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा खबर यह भी है कि फोन में 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि नोट 9 कंपनी के Meizu Note 8 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। मीजू नोट 8 में 12+ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन की लांचिंग मार्च 2019 तक हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि Meizu ने दिसंबर 2018 में भारत में तीन नए स्मार्टफोन Meizu M16th, Meizu M6T, Meizu C9 लांच किए हैं। इनमें से सबसे सस्ता स्मार्टफोन Meizu C9 है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है लेकिन फिलहाल इसे 4,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें