सिर्फ 7,699 रुपये में 2GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ 4जी स्मार्टफोन

मेजू ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मेजू एम6 (MEIZU M6) लॉन्च कर दिया है। फोन की बॉडी मेटल की है और फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1.5GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर है और 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो MEIZU M6 में फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस है। फोन में 3080mAh की बैटरी और एंड्रॉयड नूगट 7.0 है।
मेजू एम6 की कीमत 7,699 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजॉन इंडिया से हो रही है। इस फोन की टक्कर शाओमी के रेडमी 5 से होगी जिसमें 18:9 की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।
बता दें कि मेजू ने इससे पहले भारत में मेजू प्रो 7 लॉन्च किया था जिसमें दो डिस्प्ले है। इस फोन में 5.7 इंच की फुल एचडी एमोलेड फ्रंट डिस्प्ले है और बैक में 1.9 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जो कि रियर कैमरे के नीचे है।