अस्पताल में OPD की लंबी लाइन से छुटकारा दिलाएगी यह डिवाइस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 02 Feb 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
mCURA Introduces India’s First Integrated Mobility Platform SMART OPD for Hospitals and Clinics
SMART OPD

    चाहे सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट हर जगह लंबी लाइन लगी है। सबसे ज्यादा भीड़ ओपीडी में होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में एक डिवाइस आ गई है जिसका नाम स्मार्ट ओपीडी है और इसे एमक्यूरा ने भारत में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के जरिए मरीजों का पूरा ब्योरा आसानी से रखा जा सकेगा और ई-प्रिसक्रिप्शन मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।

    स्मार्ट ओपोडी की मदद से अस्पताल में मरीजों को रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर, लैब, फार्मेंसी और डॉक्टरों के चैंबर के बाहर लंबी भीड़ में लगकर इंतजार करने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इसका फायदा डॉक्टरों को भी होगा। इस डिवाइस के जरिए फोन पर मरीजों और असप्ताल का पूरा अपडेट मिल सकेगा।

    विज्ञापन

    दरअसल स्मार्ट ओपीडी में एनएफसी बेस्ड टैप एंड पे कार्ड (रजिस्ट्रेशन और कैश कार्ड) का ऑप्शन है। इसके यूज के लिए मरीजों को एक ऐप फोन में इंस्टॉल करना होगा। इससे मरीजों को यह भी पता चल सकेगा अस्पताल में डॉक्टर्स मौजूद हैं या नहीं और उनका नंबर कब आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कार्ड को क्लिनिक के बाहर लगी स्मार्ट ओपीडी डिवाइस में स्कैन करना होगा। इससे उन्हें पूरा पुराना रिकॉर्ड मिल जाएगा। इसके जरिए डॉक्टरों से अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। इसके जरिए पेमेंट भी किया जा सकेगा। हालांकि अब देखना है कि भारत में इस डिवाइस को कितने अस्पताल अपने यहां इनस्टॉल करवाते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें