सिर्फ 5,199 रुपये में मिल रहा 2GB रैम के साथ यह फोन, जियो देगा 30GB फ्री डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 02 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
InFocus A2 launched in India with 4G VoLTE at Rs 5199
InFocus A2

    आजकल बाजार में सस्ते 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की बाढ़-सी आ गई है, जबकि पिछले साल तक 4जी फोन की संख्या मार्केट में बहुत कम ही थी। इसी कड़ी में बाजार में एक और सस्ता 4G VoLTE फोन InFocus A2 आ गया है जिसकी कीमत 5,199 रुपये है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत यही है कि कम कीमत में आपको 2 जीबी रैम मिल रही है। इनफोक्स ए2 ब्लैक और शैंपेन कलर वेरियंट में उपलब्ध है और इसे ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस फोन की टक्कर शाओमी रेडमी 5ए से होगी।

    InFocus A2 की स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

    InFocus A2
    InFocus A2

    InFocus A2 में एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5डी की कर्व्ड ग्लास, 1.3GHz का स्प्रिडट्रम का क्वॉडकोर SC9832 प्रोसेसर, एलईडी लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ ब्यूटी, फिल्टर, फेसक्यूट और प्रो मोड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2400mAh की बैटरी, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, FM रेडियो, GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा और मोबिक्विक से पेमेंट करने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें