Maxima ने कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, कीमत तीन हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

Maxima Max Pro Bold के साथ 100+ क्लाउड फेसेज का सपोर्ट है। Maxima Max Pro Bold से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

Maxima Max Pro Bold Launched in India with calling feature
Maxima Max Pro Bold - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Bold को भारत में लॉन्च कर दिया है। Maxima Max Pro Bold के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है और इसके लिए एचडी माइक भी दिया गया है। Maxima Max Pro Bold में स्पीकर भी है और AI वॉयस कमांड भी है।

    Maxima Max Pro Bold में 1.81 इंच की ट्रू फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसकी बॉडी प्रीमियम मेटल की है। Maxima Max Pro Bold के साथ 100+ क्लाउड फेसेज का सपोर्ट है। Maxima Max Pro Bold से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: Amazfit GTS 4 Review: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड डिस्प्ले वाली प्रीमियम वॉच?

    कॉलिंग के अलावा मैक्सिमा की इस वॉच में हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर दिए गए हैं। Maxima Max Pro Bold में AAC HD स्पीकर व माइक है। Maxima Max Pro Bold को तीन कलर्स मिडनाइट ब्लैक, ब्लैक गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। Maxima की इस वॉच की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही Maxima ने अपनी Max Pro सीरीज की नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Vibe को लॉन्च किया है जिसमें 1.69 इंच की फुल टच डिस्प्ले और 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही इस वॉच में नया एडीशन कैपेसिटिव टच के साथ मुव-रिस्ट-टू-वेक-स्क्रीन फंक्शन भी दिया गया है। वॉच के साथ 100 से अधिक क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज और ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट मिलता है। Maxima Max Pro Vibe की कीमत 1899 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें