Amazfit GTS 4 Review: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड डिस्प्ले वाली प्रीमियम वॉच?

विशाल मैथिल
Sun, 09 Oct 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Amazfit GTS 4 Review: AMOLED Display GPS Tracking Price Specifications photo
Amazfit GTS 4 Review - फोटो : अमर उजाला

    Amazfit ने GTS सीरीज की नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS 4 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। Amazfit GTS 4 के साथ डुअल बैंड जीपीएस सपोर्ट मिलता है। वॉच में एमोलेड डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। वॉच के साथ कई फिटनेस और स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। Amazfit GTS 4 की कीमत 16,999 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Amazfit GTS 4 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Amazfit GTS 4 Review
    Amazfit GTS 4 Review - फोटो : अमर उजाला

    Amazfit GTS 4 Review: डिजाइन

    Amazfit GTS 4 में एल्यूमीनियम एलॉय बॉडी डिजाइन के साथ एंटी-फिंगरप्रिंट की कोटिंग मिलती है। वॉच के साथ स्कॉयर शेप डायल मिलता है। वॉच का लुक प्रीमियम है, यह काफी हद तक एपल वॉच SE जैसी दिखती है। Amazfit GTS 4 तीन कलर ऑप्शन रोजबड पिंक, इनफाइनाइट ब्लैक और मिस्टी व्हाइट में आती है। हमारे पास रिव्यू के लिए मिस्टी व्हाइट कलर की वॉच है। वॉच के लेफ्ट में स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ साइट साइड में क्राउन बटन मिलती है, इसकी मदद से होम पर पहुंचा जा सकता है और नेविगेशन को स्लाइड किया जा सकता है। क्राउन बटन के साथ भी एल्यूमीनियम बिल्ट मिलता है। वॉच का स्ट्रैप सिलिकॉन का है, इनकी क्वॉलिटी अच्छी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो लुक, प्रीमियम डिजाइन और बिल्ट के मामले में आपको Amazfit GTS 4 में कोई शिकायत नहीं मिलने वाली है। वॉच 9.8mm पतली है और इसका वजन 27 ग्राम है।

    Amazfit GTS 4 Review
    Amazfit GTS 4 Review - फोटो : अमर उजाला

    Amazfit GTS 4 Review: स्पेसिफिकेशन

    Amazfit GTS 4 में 1.75 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (390x450 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट है। वॉच के साथ ऑल न्यू BioTracker 4.0 PPG बायोमैट्रिक ऑप्टीकल सेंसर और बिल्ट-इन जीपीएस का सपोर्ट मिलता है। Amazfit GTS 4 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Amazfit GTS 4 में हार्ट-रेट, स्लीप, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे कई फिटनेस मोड मिलते हैं। वॉच के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। Amazfit GTS 4 ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें