अब iPhone से कनेक्ट कर सकेंगे विंडोज लैपटॉप, Microsoft ने लॉन्च किया नया iOS एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

Microsoft के मुताबिक नए Phone Link एप को iOS के लिए 39 भाषाओं में 85 मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। इस एप के बारे में एपल ने इस साल की शुरुआत में ही जानकारी दी थी। सभी Windows 11 यूजर्स को इस एप का सपोर्ट मई महीने के मध्य में मिल जाएगा।

विज्ञापन
iPhone users can now connect phone to windows PCs Microsoft new app called phone link
microsoft phone link - फोटो : microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने Phone Link को एपल स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है। माइक्रोसॉफ्ट फोन लिंक की मदद से आईफोन यूजर्स अपने आईफोन को विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। इससे पहले किसी आईफोन को सिर्फ एपल के लैपटॉप से ही कनेक्ट किया जा सकता था।

    Microsoft के मुताबिक नए Phone Link एप को iOS के लिए 39 भाषाओं में 85 मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। इस एप के बारे में एपल ने इस साल की शुरुआत में ही जानकारी दी थी। सभी Windows 11 यूजर्स को इस एप का सपोर्ट मई महीने के मध्य में मिल जाएगा। फिलहाल Phone Link एप को एपल स्टोर से डाउनलोड तो किया जा सकता है लेकिन इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। फोन लिंक को इस्तेमाल आप तभी कर पाएंगे जब माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नया अपडेट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    कैसे करें एप की सेटिंग

    यदि आपके आईफोन में Phone Link एप और विंडोज सपोर्ट कर रहा है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।आईफोन और लैपटॉप दोनों में फोन लिंक का होना जरूरी है।इसके बाद आपको एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।इसके बाद कुछ जरूरी सेटिंग करके आप अपने आईफोन को एप के जरिए विंडोज कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें