ऐसे करें फर्जी ई-मेल और वेबसाइट्स की पहचान, हैकिंग से बचे रहेंगे
विज्ञापन

हाल के कुछ दिनों में साइबर अटैक और हैकिंग के बहुत सारे मामले सामने आए हैं। कई बार पता चलता है कि ई-मेल के जरिए हैकिंग हुई है। कई बार फर्जी साइट पर चले लोग जाते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर हैकिंग और अटैकिंग वाले ई-मेल और बेवसाइट्स को पहचानें कैसे? चलिए हम बताते हैं।

ग्रामर और स्पेलिंग की गलती
सबसे पहले किसी भी ई-मेल और वेबसाइट को खोलने से पहले उस पर लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग चेक करें। आमतौर पर फेक मेल और साइट्स पर शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी होती हैं। कई बार ग्रामर की भी गलती आपको देखने को मिलती है।

नाम पर भरोसा ना करें
ई-मेल भेजने वाले के नाम पर भरोसा ना करें। कई बार हैकर्स आपके जानने वाले के नाम से ई-मेल भेजते हैं और आपको लगता है कि आपके दोस्त ने भेजा और फिर आप मेल को ओपन करते हैं। पूरी तरह से चेक करने के बाद ही मेल ओपन करें। ई-मेल एड्रेस (आईडी) भी चेक करें।
विज्ञापन