Logitech MK470 स्लिम वायरलेस कीबोर्ड और माउस हुआ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

माउस के साथ तीन बटन एक स्क्रॉलर मिलता है। माउस के साथ AA बैटरी का इस्तेमाल होगा जिसे लेकर 18 महीने के बैकअप का दावा किया गया है। माउस का वजन 100 ग्राम है। Logitech MK470 का इस्तेमाल विंडोज 10, 8, 7 और इसके पहले के ओएस में भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Logitech MK470 Slim Wireless Keyboard and Mouse Combo launched in India
Logitech MK470 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    लॉजिटेक ने अपने नए वायरलेस माउस और कीबोर्ड के कॉम्बो पैक Logitech MK470 को भारत में लॉन्च कर दिया है। माउस और कीबोर्ड दोनों स्लिम और कॉम्पैक्ट हैं। Logitech MK470 को दो कलर वेरियंट में खरीदने का विकल्प मिलेगा। Logitech MK470 को आप एक छोटे से 2.4GHz के USB ड्राइवर से कनेक्ट कर सकते हैं। माउस और कीबोर्ड दोनों में बैटरी की जरूरत होती है। खास बात यह है कि इनकी बैटरी को लेकर तीन साल तक की वारंटी मिल रही है जिनमे माउस के लिए 18 महीने की और कीबोर्ड के लिए 36 महीने की वारंटी शामिल है।

    Logitech MK470 कॉम्बो पैक की कीमत 4,995 रुपये रखी गई है और इसे ग्रेफाइट और ऑफ व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है, हालांकि फिलहाल अमेजन पर Logitech MK470 की बिक्री 4,494 रुपये में हो रही है। इस कॉम्बो पैक के कीबोर्ड के साथ नंबर पैड भी मिलता है। कीबोर्ड के साथ 12 फंक्शन कीज मिलती हैं, हालांकि एरो कीज एक अलग लोकेशन पर दी गई है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए 2.4GHz का USB रिसीवर मिलता है और कीबोर्डमें दो AAA बैटरी का इस्तेमाल होगा। बैटरी को लेकर कंपनी ने 36 महीने के बैकअप का दावा किया है। कीबोर्ड का कुल वजन 558 ग्राम है। माउस के साथ हाई प्रिजिशन ऑप्टिकल ट्रैकिंग और 1,000dpi का सेंसर मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माउस के साथ तीन बटन एक स्क्रॉलर मिलता है। माउस के साथ AA बैटरी का इस्तेमाल होगा जिसे लेकर 18 महीने के बैकअप का दावा किया गया है। माउस का वजन 100 ग्राम है। Logitech MK470 का इस्तेमाल विंडोज 10, 8, 7 और इसके पहले के ओएस में भी किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें