Linksys E5600 Review: घर और छोटे बिजनेस के लिए क्या वाकई बेस्ट है यह राउटर?

वाई-फाई राउटर मार्केट में लिंकसिस (Linksys) का बड़ा नाम है, हालांकि Linksys के राउटर थोड़े महंगे होते हैं। इसलिए सभी लोगों तक इसकी पहुंच नहीं हो पाती है। अब कंपनी ने इस धारणा को अपने नए राउटर Linksys E5600 के साथ बदल दिया है। Linksys E5600 कंपनी का एक बजट राउटर है जिसकी कीमत 3,999 रुपये (अमेजन) है। यह राउटर Wi-Fi 5 को सपोर्ट करता है। यह राउटर 1,000 स्क्वायर फीट में 10 डिवाइस को एक साथ 1.2Gbps तक की स्पीड दे सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह राउटर?
Linksys E5600 की स्पेसिफिकेशन
घर और छोटे बिजनेस के लिए इस राउटर को तैयार किया गया है। यह 1,000 स्कायर फीट के एरिया को कवर करता है और 10 से अधिक डिवाइस को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। सभी डिवाइस में एक साथ 1.2Gbps तक की स्पीड मिलेगी। यह एक डुअल बैंड राउटर है। इसका सेटअप आसान है। आप मोबाइल, टैब या डेस्कटॉप किसी भी डिवाइस से सेटअप कर सकते हैं। राउटर में सेटअप के लिए एक लैन केबल भी मिलता है। राउटर का वजन 408 ग्राम है।

इसमें दो वायरलेस टाइप मिलेंगे जिनमें 5GHz रेडियो फ्रिक्वेंसी और 2.4GHz फ्रिक्वेंसी शामिल हैं। इसमें 128MB फ्लैश और 128MB की DDR3 स्टोरेज दी गई है। इसमें 802.11a,802.11b,802.11g,Wi-Fi 4, (802.11n), Wi-Fi 5 (802.11ac) का सपोर्ट है। एंक्रिप्शन के लिए आपको WPA2 और SPI Firewall मिलता है। राउटर में 1 WAN और 4 LAN पोर्ट मिलते हैं। इसमें 880 MHz डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है।

Linksys E5600 की परफॉर्मेंस
पहली बात तो यह कि यह एक डुअल बैंड राउटर है। ऐसे में फोन में तो यह आसानी से 5GHz और 2.4GHz दोनों फ्रिक्वेंसी पर कनेक्ट हो जाएगा, लेकिन यदि आपके पास पुराना लैपटॉप है तो उसमें सिर्फ 2.4GHz कनेक्ट होगा। सीधे शब्दों कहें तो एक ही राउटर में आपको दो नेटवर्क 5GHz और 2.4GHz मिलेंगे जिनमें से किसी से भी आप कनेक्ट कर सकते हैं। इसका सेटअप बहुत ही आसान है। यदि आपने पहले किसी राउटर सेटअप किया है तो 10 मिनट से भी कम समय में आपका इसका सेटअप कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इमसें गेस्ट एक्सेस और पैरेंटियल कंट्रोल भी मिलता है।

इस राउटर की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे रिसेट करने के लिए राउटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप एडमिन लॉगिन करके आराम से राउटर को रिसेट कर सकते हैं। राउटर में एक WPS बटन भी मिलता है जिसे दबाकर आप राउटर को पासवर्ड फ्री कर सकते हैं। इसमें फर्मवेयर अपडेट भी मिलता है जो कि एक अच्छी बात है।

WAN सेटअप के लिए कई मोड्स मिलते हैं जिनमें ऑटोमेटिक, स्टेटिक आईपी, PPPOE आदि शामिल हैं। इसमें गेस्ट कॉन्फिग्रेशन करके अपने हिसाब से 5 या 10 डिवाइस को एक्सेस दे सकते हैं। इस राउटर में VLAN सेटअप का भी मिलता है। राउटर का सिग्नल स्ट्रेंग्थ बढ़िया है। रिव्यू के दौरान एक भी हमें कनेक्शन ब्रेक का सामना नहीं करना पड़ा।

Linksys E5600 में HTTP और HTTPS एक्सेस को ब्लॉक और अलाउ का विकल्प मिलता है यानी यदि आप चाहते हैं कि आपके नेटवर्क पर कोई HTTP वेबसाइट ना खुले तो आप इसे ब्लॉक कर सकते हैं। राउटर में कॉन्फिग्रेशन बैकअप का भी विकल्प मिलता है।

इसमें वायरलेस मैक फिल्टरिंग भी मिलता है जिससे आप कुछ डिवाइस के मैक एड्रेस को कॉन्फिगर कर सकते हैं। ऐसे में जिन्हें आपने कॉन्फिगर नहीं किया है, वे पासवर्ड मालूम होने के बावजूद एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसमें ऑटोमेटिक फर्मवेयर अपडेट भी मिलता है। पैरेंटिअल कंट्रोल आप कुछ खास वेबसाइट को ब्लॉक कर सकते हैं।
इस राउटर को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया और इसके बाद हम रिव्यू में यही कह सकते हैं कि घर और छोटे बिजनेस के लिए यह एक परफेक्ट और बजट राउटर है।