तो क्या आप 9 कैमरे वाले स्मार्टफोन खरीदने के लिए तैयार हैं?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Jul 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Light is working on a smartphone with a 9 camera lens
smartphone with a 9 camera lens

    अभी तक बाजार में डुअल और ट्रिपल रियर कैमरे का ट्रेंड चल रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों तो इससे भी संतुष्टि नहीं है। अब एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है जिसमें एक, दो, तीन नहीं बल्कि 9 कैमरे होंगे।

    जी हां, यकीन करना मुश्किल है लेकिन यही सच है कि लाइट नाम की एक कंपनी 9 कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही यह फोन बाजार में उपलब्ध होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइट नाम की कंपनी 9 कैमरे वाले स्मार्टफोन की कॉन्सेप्ट फोटो भी शेयर की है।

    विज्ञापन

    कंपनी का दावा है कि 99 कैमरे वाले फोन के जरिए 64 मेगापिक्सल से फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। फोटो की गुणवत्ता उच्च होगी और डेफ्थ इफेक्ट भी शानदार होगा। कम रौशनी में भी डीएसएलआर कैमरे जैसी फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे 9 कैमरे वाला फोन बाजार में कब आएगा इसकी कोई पक्की खबर तो नहीं है लेकिन हुवावे ने हाल ही में 3 रियर वाले हुवावे पी20 प्रो को बाजार में पेश कर दिया है। इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें