LG V30 Plus की पहली सेल, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2017 10:33 AM IST
LG V30 PLUS GOES TO SALE IN INDIA TODAY VIA AMAZON, KNOW PRICE AND SPECIFICATIONS
LG V30 PLUS

    LG का हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन V30 Plus आज पहली बार सेल के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से एक्सक्लूसिव तौर पर हो रही है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले हैं और यह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। साथ ही फोन का डिस्प्ले HDR10 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में एक फीचर ऐसा भी है जिसकी मदद से आप खुद ही karaoke बना सकते हैं। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है।

    LG V30+ की स्पेसिफिकेशन

    LG V30 plus
    LG V30 plus

    एलजी वी30 प्लस में दो डिस्प्ले हैं जिनमें एक फ्लोटिंग बार डिस्प्ले है और दूसरा हमेशा ऑन रहने वाला है। फ्लोटिंग बार में आप टाइम और नोटिफिकेशन देख सकेंगे। फोन में 6 इंच की क्वॉडएचडी फुलविजन डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, क्वॉलकॉम 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Youtube पर वीडियो कराना है ट्रेंड तो नोट कर लें ये 5 टिप्स

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एख कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इशके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, ऑडियो जैक और 3300 एमएएच की बैटरी है।

    LG V30+  की कीमत और साथ में मिलने वाले ऑफर्स

    LG V30 plus
    LG V30 plus

    इस फोन की कीमत 44,990 रुपये है और सिर्फ एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 18 दिसंबर से ओपन सेल में होगी, वहीं फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो गई है। कंपनी ने लॉन्चिंग ऑफर के बारे में बताते हुए कहा कि एलजी वी30 पल्स के साथ 12 हजार रुपये की कीमत का वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 3 हजार रुपये का वायरलेस चार्जर भी फोन के साथ फ्री में देगी। फोन के साथ 17 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...