LG ला रहा है दुनिया का पहला 88 इंच वाला 8K टीवी

अभी 4K और HDR से ही लोग पूरी तरह से रूबरू नहीं हुए हैं और इसी बीच LG ने 88 इंच OLED डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला 8K का टीवी पेश किया है। कंपनी इसे CES 2018 में लॉन्च करेगी। बता दें कि इससे पहले सबसे बड़ी OLED डिस्प्ले वाली टीवी 77 इंच का था।
एलजी लगातार QLED डिस्प्ले से OLED डिस्प्ले की ओर मूव कर रहा है। एलजी के इस टीवी की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 7680 x 4320 पिक्सल है। बताते चलें कि 2020 में टोकियो में होने वाले ओलंपिक का प्रसारण 8K रिजॉल्यूशन में ही होने वाला है।
ये भी पढ़ेंः Apple ने शुरू किया बैटरी बदलने का प्रोग्राम, ये होगी कीमत
अब 8के टीवी की कीमत की बात करें तो फिलहाल 85 इंच वाले 8के टीवी की कीमत करीब £106,90 यानी करीब 92,09,062 रुपये है। हालांकि एलजी ने अभी इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। कीमत की जानकारी सीईसी 2018 में होगी।