चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ LG Q52, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Oct 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
LG Q52 Phone launched with 6.6 Inch Display Quad Rear Cameras Price and Specifications
LG Q52 - फोटो : AMAR UJALA

    एलजी ने अपने नए स्मार्टफोन LG Q52 को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया है। LG Q52 में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट में मिलेगा जो कि 64 जीबी स्टोरेज वाला है।

    LG Q52 की कीमत

    LG Q52 को फिलहाल सिर्फ दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। वहां इसकी कीमत KRW 3,30,000 यानी करीब 21,500 रुपये है। LG Q52 को सिल्की व्हाइट और मिल्की रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 28 अक्तूबर से होगी।

    विज्ञापन

    LG Q52 की स्पेसिफिकेशन

    LG Q52 में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की HD+ पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। फोन में 2.3GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG Q52 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    LG Q52 की बैटरी

    LG Q52 में 4000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें