LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन
LG K42 की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये हैLG K42 को मिलिट्री गेड की मजबूती मिली हैपांच कैमरे से लैस है यह स्मार्टफोन

विस्तार
वैसे तो स्मार्टफोन बाजार में LG की पकड़ अब कम हो गई है लेकिन जो फोन कंपनी के बाजार में हैं वो जबरदस्त हैं। हाल ही में LG ने अपने नए बजट स्मार्टफोन LG K42 को भारत में लॉन्च किया है। LG K42 की बिल्ड क्वॉलिटी मिलिट्री ग्रेड वाली है। इस MIL-STD-810G सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट के लिए LG K42 को अमेरिकी मिलिट्री डिफेंस स्टैंडर्ड टेस्टिंग में नौ चरणों से होकर गुजरना पड़ा है जिसमें आग, पानी, शॉक, नमी आदि शामिल हैं। फोन के साथ दो साल की वारंटी भी मिल रही है। LG K42 की कीमत 10,990 रुपये है और यह एक ही वेरियंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दो साल की वारंटी और फ्री वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ हो रही है। आइए देखते हैं फोन का क्विक रिव्यू...


LG K42 Quick Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो ऐसी डिजाइन वाला फोन भारतीय बाजार में मौजूद नहीं है। फोन की बैक फिनिश वेब स्टाइल में शानदार है। बैक पैनल प्लास्टिक की है और फ्रेम भी प्लास्टिक का है, लेकिन मजबूती जबरदस्त है। प्लास्टिक बैक पैनल वाला यह पहला फोन है जो फिसलता नहीं है। आप बिना कवर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में एक कवर दिया है। रियर कैमरे के पैनल को छोड़कर पूरे बैक पैनल पर एक अलग फिनिशिंग दी गई है।

सभी रियर कैमरे एक ही जगह रेक्टेंगल शेप में हैं और साथ में फ्लैश लाइट भी है। फोन की मजबूती को लेकर आपको बिलकुल परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810G सर्टिफिकेट के साथ आता है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी कहा जाता है।

वॉल्यूम बटन और डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन को लेफ्ट में जगह मिली है। सिम कार्ड स्लॉट भी लेफ्ट में ही है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर ग्रिल, टाईप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। तो कुल मिलाकर 11,000 रुपये की रेंज यह एक बेस्ट डिजाइन और बेस्ट बिल्ड क्वॉलिटी वाला स्मार्टफोन है। फोन मेड इन इंडिया है और इसे ग्रीन और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
LG K42 Quick Review: डिस्प्ले

LG K42 में एंड्रॉयड 10 आधारित LG UX दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है। पंचहोल काफी छोटा है और डिस्प्ले के ऊपर टॉप पर है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है और टच रिस्पॉन्स भी अच्छा है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए टफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि कंपनी ने नाम या ब्रांड को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

डिस्प्ले के साथ वाइडवाइन एल3 का सपोर्ट है जिसके कारण आप इस फोन पर अमेजन और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो नहीं देख पाएंगे। इन एप्स के एचडी वीडियो देखने के लिए वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट होना जरूरी होता है। डिस्प्ले में नीचे को ओर थड़ा बेजल है लेकिन साइड से फोन बेजललेस है।

LG K42 Quick Review: कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए LG K42 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरे के साथ फ्लैश जंप कट नाम से फीचर है जिसकी मदद से आप एक बार में चार फोटो क्लिक कर सकते हैं और जिफ फाइल भी बना सकते हैं। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट है। क्विक रिव्यू के दौरान हमनें कैमरे से कुछ तस्वीरें क्लिक कीं।



रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से अच्छी फोटो आती हैं, लेकिन कलर कम रहते हैं। अच्छी बात यह है कि तस्वीरों में डीटेले काफी रहती है, बस कलर की कमी निराश करती है। कैमरे के यूट्यूब लाइव के लिए अलग से एक बटन मिलता है।
LG K42 Quick Review: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो एलजी ने अपने इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P22 (MT6762) प्रोसेसर दिया है जो कि करीब तीन साल पुराना प्रोसेसर है, हालांकि यह काफी लोकप्रिय भी है। हीलियो पी22 प्रोसेसर आपको कई मिडरेंज और बजट स्मार्टफोन में देखने को मिल जाएगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आप बढ़ा भी सकते हैं।

LG K42 Quick Review: बैटरी
LG K42 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसकी स्पीड शानदार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है।

फोन में फेस अनलॉक नहीं दिया गया है। LG K42 में 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसका वजन 182 ग्राम है। फोन में गेम लॉन्चर, 3D साउंड इंजन और गूगल असिस्टेंट के लिए एक स्पेशल बटन भी है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, केबल और कवर मिलेगा।