10,000 रुपये सस्ता हुआ LG G6, 30 मिनट रह सकता है पानी में

आजकल स्मार्टफोन को महंगे दाम पर लॉन्च करना और फिर 1 महीने के अंदर दाम में भारी कटौती करने का ट्रेंड शुरू हो गया है। एचटीसी और सोनी के बाद अब एलजी ने अपने नए स्मार्टफोन एलजी जी6 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है, हालांकि कंपनी ने यह ऑफर भारत में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 20 साले पूरे होने के जश्न में दे रही है। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने 18 मई को एलजी जी6 की कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती की जानकारी दी है।
एलजी जी6 की स्पेसिफिकेशन और नई कीमत

सबसे पहले फोन की कीमत बता दें तो कंपनी ने भारत में हाल ही में इस फोन को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय फोन की कीमत 51,990 रुपये थी जो अब 10 हजार की कटौती के साथ 41,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। हालांकि यह ऑफर कब तक है कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है।
एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880 × 1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में 13 मेगापिक्सल के डुअल लेंस वाले 2 रियर कैमरे हैं। एलजी जी 6 का पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। 3300mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है।
फोन में 4 जीबी रैम, 32जीबी/64जीबी के वेरियंट और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है। फोन में Temple Run 2 प्री इंस्टॉल है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा। फोन पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह फोन 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो सकता है। फोन में हैं वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।