LG G6 की कीमत में हुई 10,000 रुपये की कटौती

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 May 2017 09:57 AM IST
LG G6 Price Cut Rs 10000 know more
एलजी जी 6

    आज कल स्मार्टफोन को ऊंची कीमत पर लॉन्च करना और फिर 10 महीने के अंदर कीमत में कटौती करना एक ट्रेंड बन गया है। पहले एचटीसी और सोनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की और वहीं अब खबर है कि एलजी जी6 की कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि एलजी ने इस दमदार फोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया था।

    अब कितने में मिलेगा एलजी जी6 ?

    LG G6
    LG G6

    मुंबई के प्रतिष्ठित मोबाइल स्टोर महेश टेलीकॉम के मुताबिक LG G6 को 10,000 रुपये की कटौती के साथ 41,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस ऑफर का फायदा 15 जून 2017 तक उठाया जा सकता है। महेश टेलीकॉम के अलावा अमेजॉन इंडिया पर एलजी जी6 का एस्ट्रो ब्लैक वेरियंट 8,755 रुपये की कटौती के साथ बेचा जा रहा है। फोन को 46,245 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    एलजी जी6 की स्पेसिफिकेशन

    LG G6
    LG G6

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880 × 1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में 13 मेगापिक्सल के डुअल लेंस वाले 2 रियर कैमरे हैं। एलजी जी 6 का पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। 3300mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है।

    फोन में 4 जीबी रैम, 32जीबी/64जीबी के वेरियंट और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है। फोन में Temple Run 2 प्री इंस्टॉल है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा। फोन पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह फोन 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो सकता है। फोन में हैं वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें