iPhone 13 का जुड़वां भाई यह फोन, कीमत 6,000 रुपये भी नहीं
Letv Y1 Pro+ में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है। फोन में आईफोन 13 सीरीज की तरह नॉच दिया गया है। फोन की बॉडी ग्लास की है और इसमें ऑक्टाकोर Huben T610 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज भी है।

विस्तार
एपल के आईफोन की चर्चा हमेशा होती है। चाहे वो कीमत को लेकर हो या फिर डिजाइन को लेकर हो। अब चीन में Letv Y1 Pro+ नाम से एक फोन लॉन्च हुआ है जिसकी डिजाइन iPhone 13 जैसी है। Letv Y1 Pro+ की डिजाइन देखकर तो पहली बार में कोई धोखा भी खा सकता है। Letv Y1 Pro+ की डिस्प्ले के साथ मिलने वाला नॉच भी आईफोन 13 जैसा है। Letv Y1 Pro+ में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Letv Y1 Pro+ की कीमत 499 चीनी युआन यानी करीब 5,700 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 599 युआन यानी करीब 6,800 रुपये है और 4 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 युआन यानी करीब 8,000 रुपये है। Letv Y1 Pro+ को मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट और स्टार ब्लू कलर में JD.com से खरीदा जा सकता है।
Letv Y1 Pro+ में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 11 दिया गया है। Letv Y1 Pro+ में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है। फोन में आईफोन 13 सीरीज की तरह नॉच दिया गया है। फोन की बॉडी ग्लास की है और इसमें ऑक्टाकोर Huben T610 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज भी है।
- डेटिंग ऐप से जरा संभलना, बड़े धोखे हैं इस राह में, फोन के साथ बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट हुई जारी, भारत के 34 लाख लोग एक ही password इस्तेमाल करते हैं
- Microsoft Surface सीरीज के दो लैपटॉप भारत में लॉन्च, मिलेगा 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर
- Twitter Blue: री-लॉन्च होगा ब्लू वेरिफिकेशन, फ्री ब्लू टिक होगा खत्म