Lenovo Z5 स्मार्टफोन 5 जून को होगा लॉन्च, इसमें है 4TB की इनबिल्ट स्टोरेज, 45 दिन चलेगी बैटरी

लेनोवो के अपकमिंग फ्लैगशिप लेनोवो जेड5 को लेकर काफी चर्चा है और हो भी क्यों ना। Lenovo Z5 दुनिया का पहला 4टीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन जो है। अभी तक कहा जा रहा था कि लेनोवो जेड5 14 जून को लॉन्च होगा लेकिन अब कंपनी ने ही कन्फर्म कर दिया है कि Lenovo Z5 5 जून को लॉन्च किया जाएगा।
4टीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा इस फोन की एक और खासियत यह है कि इसमें बिना बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन के टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि लेनोवो जेड5 में फ्रंट कैमरा नहीं होगा, बल्कि रियर में एक फ्लिप कैमरा होगा जिसे फ्लिप करके सेल्फी ली जा सकेगी।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Lenovo Z5 में एआई बेस्ड डुअल रियर कैमरा होगा और इस फोन में 2,000 एचडी फिल्मस के साथ 1,50,000 गानों और 1 मिलियन फोटोज को सेव किया जा सकेगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन की बैटरी 45 दिनों तक चलेगी।