IFA 2018: डॉल्बी विजन एचडीआर डिस्प्ले के साथ लेनोवो थिंकपैड एक्स1 एक्सट्रिम लांच

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 04:02 PM IST
Lenovo ThinkPad X1 Extreme Launched in IFA 2018 With DolbyVision HDR Display and Nvidia Graphics
Lenovo ThinkPad X1 Extreme

    लेनोवो के थिंकपैड परिवार में एक और सदस्य आ गया है। बर्लिन में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक शो में लेनोवो ने अपना नया लैपटॉप लेनोवो थिंकपैड एक्स1 एक्सट्रिम लांच कर दिया है। एनवीडिया का ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसकी बिक्री सितंबर से शुरू होगी। लेनोवो थिंकपैड एक्स1 एक्सट्रिम की कीमत $1,859 यानि करीब 1,27,600 रुपये है, वहीं इसका आई9 वर्जन दिसंबर से बाजार में उपलब्ध होगा।

    एक्स1 एक्सट्रिम को आम ग्राहक और इंटरप्राइजेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बॉडी कार्बन फाइबर की है और बैक कवर एल्यूमिनियम का दिया गया है, हालांकि कंपनी का दावा है कि यह गर्म नहीं होगा। सितंबर से बाजार में आने वाले वर्जन में इंटेल का 8वां जेनरेशन कोर i7 सीपीयू, वहीं आई9 वाला वर्जन साल के अंत तक आएगा। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 2 टीबी स्टोरेज है।

    इस लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 4के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देखे जा सकेंगे। साथ ही इसमें डॉल्बीविजन एचडीआर का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ रिचार्जेबल लेनोवो पेन प्रो मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 यूएसबी 3.1 पोर्ट,2 यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 1 हेडफोन जैक, 1 एचडीएमआई और एक एसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ वर्जन 4, डुअल बैंड वाई-फाई भी है। इसका वजन 1.8 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें