Lenovo Tab K10 बजट लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Oct 2021 04:38 PM IST
सार

Lenovo Tab K10 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 12 का अपडेट भी मिलेगा। इसमें 10.3 इंच की एचडी है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है।

विज्ञापन
Lenovo Tab K10 Tablet launched in India With MediaTek Helio P22T SoC price and specifications
Lenovo Tab K10 - फोटो : lenovo

    विस्तार

    लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपने नए टैबलेट Lenovo Tab K10 को लॉन्च कर दिया है। Lenovo Tab K10 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इस टैब में 10.3 इंच की फुल एचडी TDDI डिस्प्ले दी गई है। Lenovo Tab K10 में मीडियाटेक Helio P22T प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में स्टोरेज बढ़ाने के लिए मेमोरी कार्ड का भी स्लॉट दिया गया है।

    Lenovo Tab K10 की कीमत

    Lenovo Tab K10 की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर चल रहे ऑफर के साथ इस पर छूट मिल रही है जिसके मुताबिक Wi-Fi और Wi-Fi + 4G LTE के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं Wi-Fi और Wi-Fi + 4G LTE के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमतें क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये हैं। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है। टैबलेट को Abyss ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Lenovo Tab K10 की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo Tab K10 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 12 का अपडेट भी मिलेगा। इसमें 10.3 इंच की एचडी है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। इस टैब के साथ लेनोवो एक्टिव पेन का सपोर्ट भी मिलेगा। इस टैब में मीडियाटेक Helio P22T प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8320 GPU, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Lenovo Tab K10 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ फ्लैश लाइट भी है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें डुअल स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। टैब के साथ फेस अनलॉक भी है। Lenovo Tab K10 में 7500mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है। टैब का वजन 460 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें