Lenovo स्मार्ट क्लॉक और स्मार्ट डिस्प्ले भारत में लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lenovo ने भारत में अपने दो स्मार्ट होम डिवाइस पेश किए हैं जिनमें लेनोवो स्मार्ट क्लॉक (Lenovo Smart Clock) और लेनोवो (Lenovo Smart Display) डिस्प्ले शामिल हैं। इन दोनों डिवाइस में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। लेनोवो की इन दोनों डिवाइस की बिक्री अगले महीने यानी सितंबर से होगी।
लेनोवो स्मार्ट क्लॉक और डिस्प्ले के फीचर्स

इसमें वॉयस और टच दोनों का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें अलार्म, कैलेंडर, पॉडकास्ट और टीवी का भी सपोर्ट है। वहीं लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले में वीडियो क़लिंग का भी फीचर दिया गया है। स्मार्ट डिस्प्ले में 10 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। वहीं स्मार्ट क्लॉक में 4 इंच की डिस्प्ले है।
इसके अलावा इनमें 10 वॉट का फुल रेंज स्पीकर दिया गया है। डिवाइस में क्वॉलकॉम का होम हब आधारित स्नैपड्रैगन 624 प्रोसेसर, 2 जीबी और 128 तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा डिस्प्ले में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ भी है। इसमें आप यूट्यूब के वीडियो भी देख सकते हैं।
लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले की भारतीय बाजार में कीमत जहां 14,999 रुपये है, वहीं स्मार्ट क्लॉक की कीमत 5,999 रुपये है। दोनों की बिक्री अगले महीने से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं 28 अगस्त से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।