Lenovo HD 116 वायरलेस हेडफोन हुआ भारत में लॉन्च, 24 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2020 02:44 PM IST
सार

Lenovo HD 116 की कीमत 2,499 रुपये हैइसमें इक्विलाइजर दिया गया हैबैटरी को लेकर 24 घंटे का बैकअप का दावा

विज्ञापन
Lenovo launches HD116 wireless headphones Launched in India with EQ Technology
Lenovo HD 116 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Lenovo ने एक लंबे समय बाद भारत में अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने कहा था कि वह आने वाले दिनों में भारत में ऑडियो डिवाइस की कई मॉडल्स पेश करेगी। इसी कड़ी में लेनोवो ने Lenovo HD 116 को भारतीय बाजार में उतारा है। लेनोवो के इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 2,499 रुपये है।

    Lenovo HD 116 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल इक्विलाइजर मोड, एक्स्ट्रा बास और स्टैंडर्ड जैसे मोड्स दिए गए हैं। इस हेडफोन के मोड्स को आप एक बटन से बदल सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन की बैटरी से 24 घंटे म्यूजिक सुना जा सकता है। इस हेडफोन में कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Lenovo जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी वायरलेस ईयरबड्स HT 10 pro

    बता दें कि कंपनी ने बुधवार को ही भारत में HT 10 pro वायरलेस ईयरबड्स की लॉन्चिंग का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें भी इक्विलाइजर दिया गया है। लेनोवो HT 10 pro की कीमत 4,499 रुपये है। इसमें वायरलेस वाटरप्रूफ स्टेरियो डुअल माइक्रोफोन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी बैटरी को लेकर 48 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे का है। इस ईयरबड्स में एचडी साउंट क्वालिटी मिलेगी। इसके अलावा इसमें शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 20 मीटर है। लेनोवो के इस ईयरबड्स में QCC3020 चिपसेट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें