लेनोवो का एक और सस्ता फोन 6 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Aug 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Lenovo K8 Plus likely to launch in India on September 6
Lenovo K8 Plus

    लेनोवो ने हाल ही में भारत में के सीरीज का एक स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद कंपनी भारत में के सीरीज का एक और स्मार्टफोन के8 प्लस लॉन्च करने जा रही है। लेनोवो इंडिया ने ट्विटर के जरिए लेनोवो के8 प्लस के 6 सितंबर को लॉन्चिंग की जानकारी दी है। वहीं लेनोवो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः मोटो जी5एस प्लस Vs मोटो जी5 प्लस: कौन-सा फोन आपको बना सकता है दीवाना?

    लेनोवो ने इस फोन के लॉन्चिंग को लेकर ट्विटर पर टीजर रिलीज किया है। टीजरे के साथ #KraveForMore? यूज किया गया है। लेनोवो का यह फोन एक मिड रेंज बजट स्मार्टफोन होगा। हालांकि फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं फ्लिपकार्ट ने कहा है कि अपकमिंग Lenovo K8 Plus मिड रेंज फोन होने के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

    विज्ञापन

    लेनोवो के5 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 1.7GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P25 (MT6757CD) प्रोसेसर होगा। साथ ही फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें